ब्रेकिंग
SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन✦सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया✦दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी लूटकर फरार हुए बदमाश✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन✦सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया✦दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी लूटकर फरार हुए बदमाश✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'

सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज

खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने 'हमारी बहना' पहल की शुरुआत की, जिसके तहत वे हर साल 51 जरूरतमंद बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराएंगे और सभी खर्च उठाएंगे।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने एक नई सामाजिक पहल 'हमारी बहना' की घोषणा की है। इसके तहत वे हर साल 51 जरूरतमंद बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह अपने खर्चे से कराएंगे।


सांसद वर्मा ने कहा कि समाज में कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी को लेकर दबाव में रहते हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी केवल एक सांसद के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई की तरह निभाने का संकल्प लिया है।


उन्होंने आगे कहा, "मेरे लोकसभा क्षेत्र की हर बेटी मेरी बहन की तरह है। किसी भी बेटी का विवाह पैसे की कमी के कारण नहीं रुकना चाहिए।" इस पहल के अंतर्गत सभी आवश्यक खर्च सांसद स्वयं उठाएंगे।


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देना, बेटियों के सम्मान को बढ़ाना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है। सांसद ने कहा कि यह केवल विवाह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने में मदद करेगा।


राजेश वर्मा ने महिला सशक्तिकरण को समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला बताया और कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करना समाज का दायित्व है।

टैग्स