ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद, NH-27 पर दो युवकों को गोली मार बाइक लूटी✦बिहार में तस्कर 'चाची' के जाली नोट और चरस सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन, NIA, CBI, SSB और बिहार पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन✦SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद, NH-27 पर दो युवकों को गोली मार बाइक लूटी✦बिहार में तस्कर 'चाची' के जाली नोट और चरस सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन, NIA, CBI, SSB और बिहार पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन✦SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन

सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया

Bihar Police: पटना के जेपी गंगा पथ पर सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने अपनी गश्ती जीप से उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद एंबुलेंस व्यवस्था और गोल्डन आवर में इलाज को लेकर..

सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Police: पटना के जेपी गंगा पथ पर सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची. हालत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने अपनी गश्ती जीप से घायल को पीएमसीएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. घटना ने हादसे के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.


मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट के पास जेपी गंगा पथ का है. मंगलवार रात फतुहा की आयरन फैक्ट्री में काम करने वाले 40 वर्षीय संदीप ओझा काम खत्म कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.


हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा. करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची और संदीप सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे.


एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस जीप से ले गए अस्पताल

घायल की हालत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इंतजार करने के बजाय उसे अपनी गश्ती जीप से पीएमसीएच ले जाने का फैसला किया. पुलिसकर्मियों ने जीप की बीच वाली सीट खाली कर घायल को उसमें लिटाया और अस्पताल पहुंचाया.


संदीप के पिता देवेंद्र कुमार ओझा भी परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे. उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद थी और एंबुलेंस का इंतजार किया जा रहा था. काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने के बाद पुलिस की मदद से संदीप को गश्ती जीप से अस्पताल भेजा गया.


बताया गया कि जब तक एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक पुलिस घायल को पीएमसीएच पहुंचा चुकी थी और उसका इलाज शुरू हो गया था.


सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में दुर्घटना के बाद एंबुलेंस के पहुंचने में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. खासकर जेपी गंगा पथ जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की स्थिति सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने की मांग की है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अगर एंबुलेंस समय पर उपलब्ध हो तो घायल को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने दुर्घटना वाले संवेदनशील स्थानों के आसपास एंबुलेंस की स्थायी व्यवस्था की मांग की है.


मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि सामान्य तौर पर एंबुलेंस समय पर पहुंचती है. यदि इस मामले में एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि घायल और पुलिसकर्मियों से जानकारी ली जाएगी कि एंबुलेंस के लिए किस समय और किसे फोन किया गया था. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस की लोकेशन और संचालन की ट्रैकिंग की व्यवस्था भी मौजूद है.