ब्रेकिंग
Bihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Rajendra Setu : पटना और लखीसराय से बेगूसराय जाने का रास्ता आज रहेगा बंद, बढ़ेगी लोगों की परेशानी; इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

Rajendra Setu : राजेंद्र सेतु पर आज वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। लोगों को आज परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसे में लोगों को वैकल्पिक मार्गों को इस्तेमाल करना होगा।

राजेंद्र सेतु आज रहेगा बंद
राजेंद्र सेतु आज रहेगा बंद
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Rajendra Setu : उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क मार्ग यानी राजेंद्र सेतु पर आज यानी 10 अप्रैल को वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। पटना जिले के मोकामा में स्थित राजेंद्र सेतु पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर 10 अप्रैल की रात 10 बजे से अगली सुबह यानी 11 अप्रैल सुबह 6 बजे तक पुल पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।


जानकारी के मुताबिक पुल के मरम्मत कार्य में लगी एजेंसी के अनुसार राजेंद्र सेतु के स्पान संख्या 12 के ढलाई की वजह से पुल पूरी तरह से बंद रहेगा। ऐसे में पुल के करीब 10 घंटे तक बंद रहने के दौरान पटना, बेगूसराय और लखीसराय के रास्ते विभिन्न जिलों को राजेंद्र सेतु को पार कर आने जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है।


मालूम हो कि, राजेंद्र सेतु के रास्ते उत्तर बिहार से पूर्वोत्तर भारत तक जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरती है। ऐसे में हर दिन इस पुल से हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन यहां तक चल रहे निर्माण कार्य के कारण अब 10 अप्रैल की रात 10 बजे से अगली सुबह यानी 11 अप्रैल सुबह 6 बजे तक पुल पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।


इधर, राजेंद्र सेतु 10 अप्रैल की रात 10 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक वाहनों के आवागमन बंद रहने के दौरान आपातकालीन वाहनों का परिचालन होता रहेगा। एम्बुलेंस जैसे आपात सेवा वाले वाहनों को विशेष परिस्थितियों में आने-जाने की अनुमति होगी। हालांकि इसके अतिरिक्त न तो भारी वाहन और ना ही मंझोले और छोटे वाहनों का आवागमन होगा। यहां तक कि दोपहिया वाहन का परिचालन भी नहीं होगा।