ब्रेकिंग
Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट

राजधानी पटना में एक अपार्टमेंट के आधा दर्जन फ्लैट में भीषण चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद

PATNA: इस वक़त की बड़ी खबर राजधानी से आ रही है, जहां चोरों का आतंक लगातार जारी है। पटना के सबसे पॉश इलाके एसके पुरी में बीती रात चोरों ने एक अपार्टमेंट के आधा दर्जन फ्लैट में भी

राजधानी पटना में एक अपार्टमेंट के आधा दर्जन फ्लैट में भीषण चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद
Desk
2 मिनट

PATNA: इस वक़त की बड़ी खबर राजधानी से आ रही है, जहां चोरों का आतंक लगातार जारी है। पटना के सबसे पॉश इलाके एसके पुरी में बीती रात चोरों ने एक अपार्टमेंट के आधा दर्जन फ्लैट में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना आज सुबह जैसे ही लोगों को मिली सबके होश उड़ गए। 


जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। थाना की पुलिस चोरी की सूचना मिलने के बाद बोरिंग रोड स्थित अपार्टमेंट पहुंच गई।  चोरी की घटना के बाद पुलिस ने डॉग स्कोर्ड की टीम को बुलाया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाला गया जिसमें साफ़ तौर पर देखा गया की अरीब आधा दर्जन चोरों इस वारदात को अंजाम दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि चोर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है और पुलिस प्रशासन को कानों कान खबर तक नहीं मिलती। 


स्थानीय लोगो का कहना है कि इस इलाके में पुलिस काफी नहीं है, चाहे रात हो या दिन हो। चोरी की इस वारदात के बाद अब सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस की गस्ती किस तरीके से होती है कि राजधानी के सबसे पॉश इलाके में इतनी बड़ी चोरी की वारदात हो जाती है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि यह चोरी नहीं बल्कि लूटपाट की घटना है और वह भी तब हुई जब पुलिस तमाम दावे करती है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों को तलाशने में जुटी हुई है।