ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

राजधानी के मॉल में लगी गुरु गोविंद सिंह की मूर्ति, सिख नेता ने कहा - हम नहीं करते मूर्ति पूजा ; अडानी ग्रुप पर एक्शन की मांग

PATNA : राजधानी पटना का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गया है। इस बार इसके सुर्ख़ियों में आने की वजह कोई यहां मिलने वाला प्रोडक्ट नहीं बल्कि मॉल के अंदर लगाई गई म

राजधानी के मॉल में लगी गुरु गोविंद सिंह की मूर्ति, सिख नेता ने कहा - हम नहीं करते मूर्ति पूजा ; अडानी ग्रुप पर एक्शन की मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गया है। इस बार इसके सुर्ख़ियों में आने की वजह कोई यहां मिलने वाला प्रोडक्ट नहीं बल्कि मॉल के अंदर लगाई गई मूर्ति है। इस मॉल में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति लगा दी गई है। जिसके बाद सिख धर्म से जुड़े लोगों के तरफ से विरोध शुरू हो गया है। 


दरअसल, सिख धर्म के लोग मूर्ति की पूजा नहीं करते हैं। इनके धर्म ग्रंथों में मूर्ति पूजा वर्जित है। ऐसे में सवाल उठना शुरू हो गया है कि आखिर किसकी अनुमति पर सिखों के दसवें गुरु की मूर्ति लगाई गई है। इस धर्म को मानने वाले कई लोगों ने इसको लेकर मॉल के मालिक पर सरकार के तरफ से कठोर सजा की मांग की है। यह मॉल अंबुजा मॉल या सिटी सेंटर के नाम से जाना जाता है। कथित तौर पर यह मॉल अडानी ग्रुप का बताया जाता है। 


वहीं, अब इस पूरे मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर लिखा है कि, -  महान गुरु साहिबान और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सर्वोच्च शक्ति अकाल पुरख की निराकार प्रकृति पर जोर देते हैं। इसीलिए सिक्ख मर्यादा मूर्ति पूजा का निषेध करती है। ऐसे में पटना में अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी अंबुजा मॉल में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति स्थापित करना सिख मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है।


राजधानी के मॉल में लगी गुरु गोविंद सिंह की मूर्ति, सिख नेता ने कहा - हम नहीं करते मूर्ति पूजा ; अडानी ग्रुप पर एक्शन की मांग


उन्होंने कहा कि है कि -इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए। सरकार को दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। मैं सभी सिखों से आग्रह करता हूं कि हमारी धार्मिक दृष्टि और पहचान को कमजोर करने के लिए खालसा पंथ के खिलाफ साजिशों से लड़ने के लिए एकजुट हों।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें