ब्रेकिंग
महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?✦तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप✦24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?✦तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप✦24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा

राजद प्रत्याशी राकेश रौशन ने इस्लामपुर सीट से भरा पर्चा, बोले- बेरोजगारी और शिक्षा होगा चुनावी मुद्दा

NALANDA : इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार राकेश रौशन ने हिलसा अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा चुनावी मुद्दा

राजद प्रत्याशी राकेश रौशन ने इस्लामपुर सीट से भरा पर्चा, बोले- बेरोजगारी और शिक्षा होगा चुनावी मुद्दा
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार राकेश रौशन ने हिलसा अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा चुनावी मुद्दा बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा में सुधार होगा. 


उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों के शासन में बिहार में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है, साथ ही शिक्षा का स्तर और भी गिरते जा रहा है. नालंदा ही नहीं बल्कि पूरे सूबे में अपराध चरम पर है. आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है. मगर पुलिस अपराध को रोकने के बजाय शराब और बालू के अवैध कारोबार को रोकने में लगी रहती है. 


उन्होंने कहा कि पुलिस के इसी रवैये के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. आज भी इस विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं जहां विकास नजर ही नहीं आता है. लेकिन सरकार की नींद अबतक नहीं टूटी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता