ब्रेकिंग
पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को रोकने के लिए पटरी के पास लोगों ने की पूजा, भगवान विश्वकर्मा और भोलेनाथ से की विनती, कहा..बाबा अब आपका ही सहारा

HAJIPUR: देश में आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं। लगातार हो रही ट्रेन दुर्घटना के कारण कई यात्री असमय काल के गाल में समा रहे हैं। ताजा घटना झारखंड के चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडा

लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को रोकने के लिए पटरी के पास लोगों ने की पूजा, भगवान विश्वकर्मा और भोलेनाथ से की विनती, कहा..बाबा अब आपका ही सहारा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: देश में आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं। लगातार हो रही ट्रेन दुर्घटना के कारण कई यात्री असमय काल के गाल में समा रहे हैं। ताजा घटना झारखंड के चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुए ट्रेन हादसे की है। जहां 12810 मुंबई मेल हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लगातार हो रहे ट्रेन हादसे से लोग काफी दहशत में हैं। 


लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि वो भी लगातार ट्रेन से यात्रा करते हैं ऐसे में उन्हें भी यह डर सता रहा है कि कही वो भी ट्रेन हादसे के शिकार ना हो जाएगा। इसे लेकर हाजीपुर में लोगों ने रेलवे पटरी के बगल में बैठकर भगवान विश्वकर्मा और भोले शंकर की पूजा अर्चना की और भगवान से प्रार्थना किया कि फिर रेल दुर्घटना ना हो। 


लोगों ने भगवान से विनती की है कि बाबा हो रही रेल दुर्घटना को रोक दीजिए क्योंकि अब आप ही एक सहारा हैं। पूजा अर्चना करते हुए लोगों ने कहा कि अब आप के शरण में हम आए हैं अब रेल घटना ना हो इसके लिए आज पूजा-अर्चना किया गया है। रतनपुर के माता भवानी के समीप पत्थर पर रखकर पूजा-अर्चना किया गया। पंडित मदन मोहन आचार्य की देखरेख में पूजा संपन्न हुआ। इस मौके पर केदार यादव ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और विश्वकर्मा भगवान ही ट्रेन दुर्घटना होने से बचा सकते हैं।




लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को रोकने के लिए पटरी के पास लोगों ने की पूजा, भगवान विश्वकर्मा और भोलेनाथ से की विनती, कहा..बाबा अब आपका ही सहारालगातार हो रहे ट्रेन हादसे को रोकने के लिए पटरी के पास लोगों ने की पूजा, भगवान विश्वकर्मा और भोलेनाथ से की विनती, कहा..बाबा अब आपका ही सहारा


लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को रोकने के लिए पटरी के पास लोगों ने की पूजा, भगवान विश्वकर्मा और भोलेनाथ से की विनती, कहा..बाबा अब आपका ही सहारा

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता