ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Train News: दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, अब इस स्टेशन से चलेंगी ये तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Train News: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते कटिहार से मुंबई सेंट्रल तथा श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर के लिए चलायी जा रही 01

Train News
यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे का फैसला
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Train News: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते कटिहार से मुंबई सेंट्रल तथा श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर के लिए चलायी जा रही 01-01 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है - 


1. गाड़ी सं. 01405 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-कटिहार स्पेशल 25 मई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को परिचालित की जायेगी।

2. गाड़ी सं. 01406 कटिहार-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर स्पेशल 27 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी।

3. गाड़ी सं. 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 31 मई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी।

4. गाड़ी सं. 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 03 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी।


वहीं सिकंदराबाद स्टेशन के ट्रैक अपग्रेडेशन कार्य हेतु प्लेटफॉर्म ब्लॉक लिये जाने के   कारण मुजफ्फरपुर, दानापुर एवं रक्सौल से सिकंदराबाद के मध्य चलायी जा रही निम्नलिखित 03 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सिकंदराबाद के बजाए चर्लपल्ली से किया जा रहा है। उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों का मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर ठहराव समय पूर्ववत रहेगा।


1. गाड़ी सं. 05293/05294 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल 

2. गाड़ी सं. 07648/07647 दानापुर-सिकंदराबाद-सिकंदराबाद स्पेशल 

3. गाड़ी सं. 07052/07051 रक्सौल-सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें