ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलराहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं तीन बड़ी मांगेंबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलराहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं तीन बड़ी मांगें

रेल यात्रियों को कल से होगी परेशानी, पटना जंक्शन के बदले पाटलिपुत्र और गया जंक्शन से चलेगी ये 45 ट्रेनें

PATNA : गुरुवार को पटना जंक्शन से होकर आने-जाने वाली कई ट्रेनों की रुट बदल गई है. 19 मार्च से एक अप्रैल के तक 45 ट्रेनें पटना जंक्शन के बजाय पाटलिपुत्र और गया रूट से चलेंगी. जिसके

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : गुरुवार को पटना जंक्शन से होकर आने-जाने वाली कई ट्रेनों की रुट बदल गई है. 19 मार्च से एक अप्रैल के तक 45 ट्रेनें पटना जंक्शन के बजाय पाटलिपुत्र और गया रूट से चलेंगी. जिसके कारण कुछ दिन तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

ट्रेनों के रूट बदलने से हजारों रेलयात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए पाटलिपुत्र और गया जंक्शन जाना होगा. इस बाबत रेलवे का कहना है कि दानापुर रेल मंडल के पटना झाझा लाइन पर स्थित किउल स्टेशन में इंटरलॉकिंग और रिमॉडलिंग का काम किया जाना है ताकि मुगलसराय-पटना-झाझा रेलखंड पर ट्रेनें 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकें. 

रेलवे के इस फैसले के बाद हावड़ा-इलाहाबाद-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, कोलकाता-नागल डैम-कोलकाता एक्सप्रेस, हावड़ा-दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, हरिद्वार-हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस, कोलकाता-उदयपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें गया रूट से चलेंगी.