ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार की जेल में बंदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News: नवादा मंडलकारा में एक 20 वर्षीय बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के मंडलकारा में एक कैदी की मौत से हड़कंप मच गया है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



मृतक कैदी की पहचान घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद के रूप में की गई है, जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। जेल प्रशासन उसे नवादा के सदर अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैदी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेल प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 



हालांकि, इस घटना से जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। कैदी की मौत के बाद नवादा मंडल कारा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है और जेल की आंतरिक व्यवस्था पर फिर से सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता