ब्रेकिंग
Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग

राहत के नाम पर राशन की लूट, PDS का अनाज बेचने जा रहे पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा

ARRAH : कोरोना संकट के बीच राहत के नाम पर राशन की लूट मची हुई है। चोरी छिपे पीडीएस का अनाज बेचने ले जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस बीच में राशनिंग ऑफिसर ने 50 बोरा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

ARRAH : कोरोना संकट के बीच राहत के नाम पर राशन की लूट मची हुई है। चोरी छिपे पीडीएस का अनाज बेचने ले जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस बीच में राशनिंग ऑफिसर ने 50 बोरा चावल जब्त कर रिपोर्ट एसडीओ को भेजा है।


भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड में गुरुवार देर रात नारायणपुर में एक पीडीएस दुकानदार द्वारा पिकअप पर राशन लोड कर बेचने ले जा रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने पिकअप को रोक लिया। जिस पर कोटा का राशन लोड था। लोगों ने गाड़ी के पास डीलर को भी पकड़ लिया। जिसके बाद रात में ही पूरे गांव में हो हल्ला हो गया। नारायणपुर के आक्रोशित लोगों ने पीडीएस दुकान संख्या 62/2018 कमलेश्वर प्रसाद पर चोरी छुपे राशन बेचने का आरोप भी लगाया। शुक्रवार सुबह सैकड़ों की संख्या में दुकानदार के पास पहुँच चोरी से माल बेचने को लेकर हो हंगामा किया।



अधिकारियों ने मौके पर पहुंच पीडीएस दुकान का स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जिसमे गोदाम में 16 कट्टा चावल व एक छीट बोरा, 8 कट्टा गेंहू व एक बोरा छीट पाया गया। एक कट्टा में लगभग 50 किलो अनाज होता है।जिसका स्टॉक और रजिस्ट्रर से मिलान किया जाएगा। साथ ही वितरण रजिस्ट्रर जब्त किया। वही पिकअप पर लोड चावल की गिनती करायी गयी। जिस पर 50 बोरा चावल लोड था। ब्लॉक राशनिंग ऑफिसर रजनीकांत ओझा ने बताया कि पीडीएस दुकानदार पर ग्रामीणों ने चोरी का राशन बेचने का आरोप लगाया है। उनके पीडीएस दुकान से थोड़ी ही दूरी पर एक पिकअप पर लोड 50 बोरा चावल जब्त किया है। ग्रामीणों के बयान के बाद सभी पहलुओं पर जांच कर रिपोर्ट सदर एसडीओ को भेजी  जाएगी।


टैग्स