ब्रेकिंग
खाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकार

रघुवंश बाबू के बेटे सत्यप्रकाश जेडीयू में शामिल, वशिष्ठ नारायण सिंह ने दिलाई सदस्यता

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. आरजेडी के पूर्व नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश सिंह ने जेडीयू का दामन थम लिया है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारा

रघुवंश बाबू के बेटे सत्यप्रकाश जेडीयू में शामिल, वशिष्ठ नारायण सिंह ने दिलाई सदस्यता
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. आरजेडी के पूर्व नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश सिंह ने जेडीयू का दामन थम लिया है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, जेडीयू नेता नविन आर्य की उपस्थिति में उन्हें जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता दिलाई गई है.





जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि रघुवंश बाबू का सादा और सरल जीवन और उनके राजनीतिक चरित्र का कोई भी मुकाबला नहीं है. राजनीति में बहुत ही कम ऐसे लोग हैं, जो रघुवंश बाबू जी के जैसे हों. जिस तरीके का रघुवंश बाबू राजनीति करते थे, वह कभी तारीफ है. जीवन के अंतिम क्षण में भी उनके जेहन में आम आदमी के लिए ही सवाल था. इसलिए उन्होंने सीएम नीतीश को पत्र लिखा था. उस पत्र में वैशाली और बिहार को लेकर ही सवाल था.  




जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि उनके पिता रघुवंश बाबू जी का मानना था कि राजनीति में परिवार के एक ही सदस्य को ही रहना चाहिए. जननायक कर्पूरी ठाकुर भी इसी विचारधारा को मानते थे. जब से पिता जी की तबीयत ख़राब हुई थी, उस समय भी राजनीति में आने का कोई विचार नहीं था. अंतिम समय में पिता जी ने इशारों में कहा कि वैशाली में उनका जो बचा हुआ काम है, उसे आगे बढ़ाना जरूरी है. 


रघुवंश बाबू के बेटे सत्यप्रकाश जेडीयू में शामिल, वशिष्ठ नारायण सिंह ने दिलाई सदस्यता

टैग्स