ब्रेकिंग
EOU की बड़ी कार्रवाई: अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के 3 ठिकानों पर रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टराष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026: वीवीआरएस में पोस्टर प्रतियोगिता, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीEOU की बड़ी कार्रवाई: अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के 3 ठिकानों पर रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टराष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026: वीवीआरएस में पोस्टर प्रतियोगिता, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानी

रघुवर दास ने तेजस्वी के संकल्प को बताया झूठा, बोले- झारखंड में भी महागठबंधन ने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था

SASARAM : बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के वादे को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता रघुवर दास ने झूठा बताया है. बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचा

रघुवर दास ने तेजस्वी के संकल्प को बताया झूठा, बोले- झारखंड में भी महागठबंधन ने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था
First Bihar
2 मिनट

SASARAM :  बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के वादे को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता रघुवर दास ने झूठा बताया है. बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे रघुवर दास ने कहा कि झारखंड विधानसभा में भी महागठबंधन वालों ने 5 लाख नौकरी देने की बात कही थी. 


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सासाराम में कहा कि पिछले दिनों झारखंड में भी महागठबंधन के लोगों ने एक साल में 5 लाख नौकरी देने का झूठा वादा कर नौजवानों को नौकरी नहीं दी. वे लोग वोट लेकर मुकर गए.  ठीक उसी प्रकार बिहार में भी वही गठबंधन इस बार भी एक कैबिनेट की मीटिंग में 10 लाख लोगों को युवाओं को नौकरी देने का झूठा वादा कर जनता को ठगने का काम कर रही है.


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार झारखंड में इन लोगों की सरकार ने 10 महीने में एक भी वादे पूरे नहीं किए, आज झारखंड की जनता अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही हैं.  बिहार की जनता समझदारी से काम लेगी.  वह ऐसे ठगों के झांसे में आने वाले नहीं है.


उन्होंने कहा कि बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी.  उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जो अपने बड़े बुजुर्गों और नेताओं का सम्मान नहीं करता, उसके संस्कार में कमी होती है. रघुवर दास ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोट मांगकर उन्हें जिताने की अपील की.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता