ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...

राघोपुर को करोड़ों की सौगात देंगे तेजस्वी यादव, आज कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर विधानसभा को बड़ी सौगात देने वाले हैं। राघोपुर के वीरपुर में आज तेजस्वी यादव का कार्यक्रम है, जहां वे दर्जनों स

राघोपुर को करोड़ों की सौगात देंगे तेजस्वी यादव, आज कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर विधानसभा को बड़ी सौगात देने वाले हैं। राघोपुर के वीरपुर में आज तेजस्वी यादव का कार्यक्रम है, जहां वे दर्जनों सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव मोहनपुर रेफरल अस्पताल में भवन निर्माण का शिलान्यास और कच्ची दरगाह में नवनिर्मित पीपा पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य की समीक्षा भी करेंगे।


दरअसल, तेजस्वी यादव मंगलवार को राघोपुर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।जिसमें नवनिर्मित कच्ची दरगाह पीपा पुल का लोकार्पण, मोहनपुर रेफरल अस्पताल परिसर में निर्माण का शिलान्यास, वीरपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादलित टोला में ग्रामीण कार्य विभाग के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कार्यारंभ शामिल है। वहीं इस दौरान तेजस्वी कच्ची दरगाह-बिदुपुर निर्माणाधीन 6 लेन पुल के निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे।


तेजस्वी आज बिदुपुर एवं राघोपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में करीब 29 सड़कों का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। दोनों प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में 4329.61 लाखों रुपये की लागत से करीब 52.78 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य होना है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। विभिन्न योजनाओं की सौगात मिलने को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।

टैग्स