ब्रेकिंग
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?

रफ्तार ने ले ली दो युवकों की जान, दो बाइक की सीधी टक्कर

ROHTAS: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। रोहतास में दो युवकों की मौत तेज गति में बाइक चलाने की वजह से हुई है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बसगितिया गांव की है जहां दो बाइक आपस मे

 रफ्तार ने ले ली दो युवकों की जान, दो बाइक की सीधी टक्कर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। रोहतास में दो युवकों की मौत तेज गति में बाइक चलाने की वजह से हुई है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बसगितिया गांव की है जहां दो बाइक आपस में टकरा गयी। दोनों बाइक की स्पीड काफी तेज थी जिसके कारण अनियंत्रित होकर दोनों बाइक टकरा गये। बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी। इस घटना से  परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


दोनों मृतक की पहचान 18 वर्षीय मो.आमिर और दूसरे की 22 वर्षीय गोलू शर्मा के रूप में हुई है। मृतक आमिर दावथ थाना के बिठवा गांव का रहने वाला था जबकि गोलू शर्मा दावथ के ही जमसोना गांव का निवासी था। बताया जाता है कि दोनों की बाइक काफी तेज स्पीड थी और आमने-सामने टकराने की वजह से दोनों की जान चली गयी। इस घटना से दावथ थाना क्षेत्र के बिठवा और जमसोना गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता