ब्रेकिंग
‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज

रफ़्तार का कहर : पटना और फुलवारीशरीफ में वाहनों ने चार को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत

PATNA : बिहार में तेज रफ़्तार के कारण आए दिन कहीं न कहीं लोगों की जान जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से मौत की खबर निकल कर सामने नहीं आ र

रफ़्तार का कहर : पटना और फुलवारीशरीफ में वाहनों ने चार को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में तेज रफ़्तार के कारण आए दिन कहीं न कहीं लोगों की जान जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से मौत की खबर निकल कर सामने नहीं आ रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला राजधानी के पटना और फुलवारीशरीफ से जुडा हुआ है। जहां एक तेज रफ़्तार वाहनों ने चार को रौंदा डाला है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। 


दरअसल, जिले के बिहटा और फुलवारीशरीफ प्रखंड में सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक जख्मी हो गए। इसके साथ ही बिहटा-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर खेदलपुरा गांव के समीप अनियत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। 


इस घटना में युवक की पहचान बाढ़ निवासी विनय कुमार के रुप में हुई। घायल युवक तिलकधारी सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी रही। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार विनय कुमार और तिलकधारी अपना काम खत्म कर बिहटा बाजार के जमुनापुर लौट रहा था। खेदलपुरा गांव के समीप पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।


इधर, दुर्घटना के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और दोनों युवक काफी दूर घसीटते चले गए। भागने के दौरान ट्रक के पहिये के अंदर विनय कुमार आ गया और दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को देख जबतक आसपास के लोग पहुंचते चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर कार्रवाई में जुटी है।


इसके आलावा फुलवारीशरीफ में बाइपास पर दशरथा के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दादा- पोते को कुचल दिया। दुर्घटनास्थल पर ही दादा की मौत हो गई, जबकि पोता जख्मी हो गया। दोनों बाइक से मित्रमंडल कालोनी जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने ब्रहदेव सिंह पर वाहन को चढ़ा दिया। दुर्घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बेउर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।