ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

राज्य के 28 जिलों में एकसाथ खुले नए ट्रैफिक थाने, इन चीजों की भी मिली जिम्मेदारी

PATNA : बिहार की सरकार लगातार लोगों को बेहतर सुविधा देने को लेकर तत्पर नजर आ रही ह

राज्य के 28 जिलों में एकसाथ खुले नए ट्रैफिक थाने, इन चीजों की भी मिली जिम्मेदारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की सरकार लगातार लोगों को बेहतर सुविधा देने को लेकर तत्पर नजर आ रही है। यही वजह है कि सरकार के तरफ हर दिन किसी न किसी नई चीजों की शुरुआत की जा रही है। इसी कड़ी में अब  राज्य के शेष बचे 28 जिलों में संबंधित एसपी ने ट्रैफिक थाना का उद्घाटन किया। एडीजी यातयात सुधांशु कुमार ने बताया कि ट्रैफिक थानों के लिए पुलिस पदाधिकारियों व कार्यबल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। अभी तक पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत 12 जिलों में 15 ट्रैफिक थाने थे।


ट्रैफिक एडीजी ने बताया कि इन यातायात थानों का कार्यक्षेत्र संपूर्ण जिला होगा और यह संबंधित जिलों के एसपी के नियंत्रण में काम करेंगे। प्रत्येक ट्रैफिक थाने के लिए डीएसपी नोडल पदाधिकारी होंगे। थानों की भूमिका एवं दायित्व से जुड़ा विस्तृत आदेश जल्द ही निर्गत किया जाएगा।


मालुम हो कि, राज्य के अंदर अब रोहतास, बक्सर, कैमूर, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, बगहा, बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सिवान, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, खगडि़या, शिवहर, वैशाली, सीतामढ़ी, नवगछिया, बांका, किशनगंज, अररिया में नए ट्रेफिक थाने खोले गए हैं।


आपको बताते चलें कि, ट्रैफिक थाने शहरी इलाकों में यातायात नियंत्रण के साथ नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तो करेंगे ही, साथ ही जिले के चोक प्वॉइंट का भी अध्ययन करेंगे। इसके साथ ही जिले के राष्ट्रीय (एनएच) और राजकीय उच्च पथों (एसएच) पर सड़क सुरक्षा का दायित्व भी यातायात थानों पर होगा।