ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

राजधानी पटना के सटे इलाके में 150 से ज्यादा राउंड फायरिंग, 7 पोकलेन मशीनों को किया आग के हवाले

PATNA : खबर राजधानी पटना के सटे इलाके बिहटा से निकल कर सामने आ रही है। यहां आपसी वर्चस्व को लेकर बालू माफिया के बीच 150 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। इतना ही नहीं एक गुट ने दूस

राजधानी पटना के सटे इलाके में 150 से ज्यादा राउंड फायरिंग, 7 पोकलेन मशीनों को किया आग के हवाले
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना के सटे इलाके बिहटा से निकल कर सामने आ रही है। यहां आपसी वर्चस्व को लेकर बालू माफिया के बीच 150 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। इतना ही नहीं एक गुट ने दूसरे गुट की 7 पोकलेन मशीनों को भी आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। यह मामला बिहटा थाने के पथलौटिया बालू घाट का है। इस मामले में पुलिस के तरफ से भी छानबीन की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के पथलौटिया बालू घाट पर मनोहर राय गुट अवैध बालू खनन कर रहा था। जिसके बाद इस बात की खबर दूसरे गुट के बालू माफिया अनिस राय गिरोह गुट को लगी। उसके बाद इलाके के कुख्यात अपराधी विकास उर्फ मुतन और मोनू कुमार दर्जनों गूर्गों के साथ पथलौटिया बालू घाट पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 150 से ज्यादा राउंड गोलीबारी हुई। अनिस गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर हावी होते हुए अवैध बालू खनन में लगी 7 पोकलेन मशीनों को आग के हवाले कर दिया।


बताया जा रहा है कि, बालू माफिया अनिस यादव को सितंबर में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद  अनिस गिरोह का संचालन फिलहाल विकास उर्फ मुतन और मोनू कुमार के हाथों मे है। ऐसे में जब आज इस घटना की जानकारी मिली तो  उर्फ मुतन और मोनू कुमार दर्जनों गूर्गों के साथ पथलौटिया बालू घाट पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।


आपको बताते चलें कि , पटना और भोजपुर जिले के बॉर्डर पर बिहटा में एक साल पहले सोन नदी से अवैध तरीके से बालू निकालने को लेकर माफिया के दो गुटों में सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई थी। इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए थे। यहां भी बालू पर वर्चस्व को लेकर बालू माफिया के आपस में भिड़ गए थे। घटना के बाद माफिया गुटों ने सभी शवों को छिपाने की भी कोशिश की। मौके से 150 से ज्यादा कारतूस के खोखे मिले थे।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता