ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

राजधानी पटना के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

PATNA : गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगलगी की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर पिछले एक सप्ताह हरेक दिन कहीं न कहीं से आग लगने की खबरें निकल कर सामने आ

 राजधानी पटना के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगलगी की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर पिछले एक सप्ताह हरेक दिन कहीं न कहीं से आग लगने की खबरें निकल कर सामने आती रहती है।  इस बीच अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र निकल कर सामने आ रहा है। जहां  एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है। इस आगलगी के बाद लोगों में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्जी के पास एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद जब फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, फिलहाल दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई है। वहीं, इस आगलगी की वजह क्या है इस बात की जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। 


मालूम हो कि, इससे पहले पुनाईचक इलाके से भी आगलगी की घटना सामने आई थी। शास्त्रीनगर इलाके में शास्त्री नगर थाना से महज 100 मीटर दूरी पर अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 200 से ज्यादा झोपड़िया जलकर राख हो गई है। हालांकि,  फायर ब्रिगेड की करीब 12 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पा ली। इसके बाद अब यह घटना निकल कर सामने आई है। 


आपको बताते चलें कि, गर्मी आते ही आग लगने की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। वैसे, राज्य में गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि कोई नई बात नहीं है। हालांकि, इसको लेकर आपदा नियंत्रण विभाग ने भी आग लगने की घटनाओं पर नजर रखने तथा राहत और बचाव कार्य तुरंत चलाने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें