ब्रेकिंग
बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....बांकीपुर प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा के नामांकन सभा में बोले सम्राट चौधरी, कहा..जनता के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी हम125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैंबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देशVTR में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, JCB को लगाई आग; आधा दर्जन घायलहत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस; कार्रवाई से मचा हड़कंपJDU ने राजनीतिक दुकानदारी चलाने वाले नेताओं को किया बैन...जनसुनवाई में मंत्रियों के साथ बैठने पर लगाई पाबंदी ! एक की वजह से सबका बजा बैंड....बांकीपुर प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा के नामांकन सभा में बोले सम्राट चौधरी, कहा..जनता के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी हम125 यूनिट बिजली मुफ्त देते हैं

राजधानी एक्सप्रेस में मरीज का इलाज कर रहे थे डॉक्टर और खुल गई ट्रेन, मेडिकल टीम ने लगा दी छलांग

SAMASTIPUR: बुधवार की शाम समस्तीपुर स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस एक बीमार पैसेंजर का इलाज किये बिना ही खुल गई। ट्रेन खुलते ही कोच में मौजूद डॉक्टर के बीच भगदड़ मच गया। वे चलती ट्रेन

राजधानी एक्सप्रेस में मरीज का इलाज कर रहे थे डॉक्टर और खुल गई ट्रेन, मेडिकल टीम ने लगा दी छलांग
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: बुधवार की शाम समस्तीपुर स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस एक बीमार पैसेंजर का इलाज किये बिना ही खुल गई। ट्रेन खुलते ही कोच में मौजूद डॉक्टर के बीच भगदड़ मच गया। वे चलती ट्रेन से ही नीचे कूद पड़े। गनीमत रही कि डॉक्टर समेत अन्य कर्मी के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। जैसे ही मामला प्रकाश में आया, पूरे कोच में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कि बीमार पैसेंजर का इलाज बरौनी में ही कराया जा चुका था। 


डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही हमें यात्री के बीमार होने की जानकारी मिली, हमारी मेडिकल टीम कोच में पहुंच गई। यात्रियों को समझा दिया गया था। लेकिन उनके उतरने से पहले ट्रेन खुल गई। इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या बी-5 में बर्थ-65 पर एक 40 साल के एक पैसेंजर की तबियत खराब हो गई। सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम निकल पड़ी। 


जब मेडिकल टीम स्टेशन पहुंची तो राजधानी खड़ी थी। टीम कोच बी 5 में बर्थ-65 पर पहुंच बीमार से पहले तबियत के बारे में पूछा और उसका इलाज शुरू किया गया। इतने में ट्रेन खुलने लगी, जिसके बाद इलाज कर रहे डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों के बीच भगदड़ मच गया। मेडिकल टीम के सदस्यों ने बारी-बारी से ट्रेन से छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान वे हादसा के शिकार नहीं हुए। 


टैग्स