ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

प्यार किया तो डरना क्या: घर से भागकर प्रेमी-युगल ने रचाई शादी, लड़की बोलीं-अपनी मर्जी से किये हैं शादी..किसी का दवाब नहीं

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर मंदिर में जाकर शादी रचा ली है। शादी के बाद लड़की ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

प्यार किया तो डरना क्या: घर से भागकर प्रेमी-युगल ने रचाई शादी, लड़की बोलीं-अपनी मर्जी से किये हैं शादी..किसी का दवाब नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर मंदिर में जाकर शादी रचा ली है। शादी के बाद लड़की ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो यह कहती दिख रही है कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। इसमें मेरे ससुरालवालों की कोई गलती नहीं है। ना ही किसी का दवाब था। लड़की आगे कहती है कि मेरे पति और ससुराल वालों को पुलिस परेशान ना करें। 


प्रेम-प्रसंग में एक प्रेमी युगल के घर से भागकर मंदिर में जाकर शादी रचाने का मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है। जहां बीते दिनों एक युवक और युवती घर से भाग गये थे। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी इसी बीच प्रेमी-युगल का वीडियो सामने आ गया। जिसमें युवती मांग में सिन्दूर लगाई हुई है। 


शादी के जोड़े में सामने आकर लड़की यह कह रही है कि हम दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी कर ली है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। इसलिए हम अपने परिजनों और मुजफ्फरपुर पुलिस से कहना चाहते हैं कि वह किसी को परेशान ना करें। क्योंकि प्यार का सफर लंबा होता है इसलिए हमने सोच समझकर एक दूसरे से प्यार किया और अब शादी कर ली है और अब एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। इसमें ना तो मेरे पति की गलती है और ना ही मेरे ससुराल वालों का कोई कसूर है। लड़की ने पुलिस से अपील की है कि ससुरालवालों को परेशान ना करें। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें