ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरे लोग, PVT. स्कूलों पर लगाम कसने और 60% फीस माफ करने की मांग रखी

PATNA:- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पटना में आज आक्रोश मार्च निकाला गया। शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ 'जागो' के तत्वावधान में छात्र-अभिभावक

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरे लोग, PVT. स्कूलों पर लगाम कसने और 60% फीस माफ करने की मांग रखी
Santosh Singh
2 मिनट


PATNA:-  प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पटना में आज आक्रोश मार्च निकाला गया। शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ 'जागो' के तत्वावधान में छात्र-अभिभावक संघर्ष समिति ने यह मार्च निकाला। इस दौरान प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और जमकर नारेबाजी भी की गई। 


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सरकार पर शिक्षा माफिया पूरी तरह से हावी है। शिक्षा माफिया पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। यही कारण है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी आज भी जारी है। कोरोना काल में कई लोगों की नौकरियां चली गई इसके बावजूद अभिभावकों से आज भी फीस ली जा रही है। कई महीनों से तो स्कूल भी बंद है लेकिन ONLINE क्लास के नाम पर पैसे की वसूली जारी है।


आक्रोश मार्च के दौरान छात्र-अभिभावक समिति के सदस्यों ने कोरोना काल के दौरान 60% फीस माफ किए जाने और सभी प्राइवेट स्कूलों पर लगाम कसने की मांग सरकार से की। मांग पूरी नहीं होने पर समिति के सदस्यों ने आंदोलन को तेज करने की धमकी दी।    





टैग्स