ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

BIHAR NEWS : त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ऑटो और ट्रैक्टर में भिडंत; 9 लोग बुरी तरह से घायल

MOTIHARI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। ज

BIHAR NEWS : त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ऑटो और ट्रैक्टर में भिडंत; 9 लोग बुरी तरह से घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मोतिहारी के हर्षिद्धि थानाक्षेत्र के दुदही गांव से त्रिवेणी संगम में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए। जबकि ऑटो में कुल 12 लोग यात्रा कर रहे थे। 


जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि नगर रोड स्टेशन और गोबरहिया के बीच में ऑटो की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। यहां श्रद्धालुओं से भरी ऑटो त्रिवेणी संगम स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही टैंपो वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पार किया, अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। 


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं। उन्हें आवश्यक चिकित्सा प्रदान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों में बुआ देवी, टेंपो चालक सुभाष कुमार, चिंता देवी, राजनती देवी, सुधा देवी, बबिता देवी, किरन देवी और बिहारी सहनी शामिल हैं। 


बताया जा रहा है कि, टेंपो पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिनमें एक पुरुष और 11 महिला शामिल हैं। फिलहाल घायलों के परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। डॉक्टर ने बताया कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।  घायलों का इलाज जारी है। यदि इसमें कुछ नया अपडेट आता है तो सुचना दी जाएगी।