ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेज रफ़्तार बस और बाइक में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की स्पॉट डेथ

MOTIHARI : मोतिहारी में एक यात्री बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना बंजरिया थाना क्षेत्र में एनएच

तेज रफ़्तार बस और बाइक में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी में एक यात्री बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना बंजरिया थाना क्षेत्र में एनएच 28 ए खड़वा पुल व पचरुखा गांव के बीच की बताई जा रही है. 


मृतकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के झखिया गांव निवासी मनीष कुमार(20) पिता शिवबालक सहनी, फिरोज महतो (22) पिता बनारसी महतो व सुजीत कुमार(21) पिता शिवशंकर महतो के रूप में की गयी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. जानकारी के अनुसार बस तेज गति से मोतिहारी से छपवा की ओर जा रही थी. जबकि बाइक सवार युवक झखिया से मोतिहारी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बस की चपेट में आ गये. 


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने खूब तोड़फोड़ की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया. तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है.