ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : तेज बारिश में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, 3 दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक कार एक्सीडेंट में तीन युवकों की दर्दनाक हो गई. मृतकों के अलावा एक युवक की स्थिति नाजुक बताई जा र

बिहार : तेज बारिश में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, 3 दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक कार एक्सीडेंट में तीन युवकों की दर्दनाक हो गई. मृतकों के अलावा एक युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि कार में 6 युवक सवार होकर रक्सौल की तरफ जा रहे थे. 


हादसा मोतिहारी के रामगढ़वा में तिलावे नदी पुल पर हुआ. मृतकों की पहचान रामगढ़वा चिकनी गांव के बिजली साह के पुत्र रोहित साह उर्फ भोला, रामगढ़वा बाजार के विनोद प्रसाद गुप्ता के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ गोलू और रामगढ़वा बाजार के केदार प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. 


हादसे में रामगढ़वा बाजार निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र रविप्रकाश उर्फ बिट्टू की स्थिति काफी नाजुक है. रहमानिया अस्पताल मोतिहारी से डॉक्टरों ने उसे पटना के लिए रेफर कर दिया है. वहीं, कार पर सवार रामगढ़वा बाजार के नीरज प्रसाद का पुत्र संजीव कुमार खतरे से बाहर है. उसके पैर में चोट आई है. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि कार से 6 दोस्त बारिश का आनंद उठाते हुए रक्सौल की तरफ जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने अमोदेई के पास पेट्रोल पंप से कार में पेट्रोल लिया. इसके बाद रामगढ़वा वापस लौटने के दौरान तिलावे नदी पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस भीषण हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 


इस हादसे में रोहित साह का सीना स्टेयरिंग से दब गया. वहीं, दीपक कुमार का सिर फट गया. प्रिंस कुमार के भी सीने में चोट लगी. इस कारण रोहित साह को छोड़ कर दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. स्थानीय लोग रोहित साह को घर लाए फिर इलाज के लिए ले जाने लगे, तभी उसकी भी मौत हो गई.