ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

मूर्ति विसर्जन से लौटते वक्त रास्ते में गिर पड़ा हाथी, अचानक बिगड़ी तबीयत से मचा हड़कंप

सुगौली में दुर्गा पूजा विसर्जन यात्रा से लौटते वक्त एक हाथी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह रास्ते में गिर पड़ा। घटना से हड़कंप मच गया। हाथी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर भीड़ देखी जा रही है, इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: सुगौली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल एक हाथी की तबीयत लौटते वक्त अचानक बिगड़ गई और वह रास्ते में ही ज़मीन पर गिर पड़ा। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, यह हाथी सुगौली दुर्गा पूजा समिति के प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुआ था। विसर्जन के बाद महाउत छठू महतो हाथी को लेकर मोतिहारी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हाथी अचानक चिहक कर ज़मीन पर गिर पड़ा।


घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। महाउत छठू महतो ने बताया कि हाथी पूरी तरह से स्वस्थ था। उसने हाथी के खाने के लिए पास के पीपल के पेड़ से चारा भी लाया था। लेकिन कुछ ही देर में हाथी गिर पड़ा, जिससे वह सकते में आ गया।


हाथी मोतिहारी के जौवाद हुसैन का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मालिक को दे दी गई है। फिलहाल हाथी की मौत हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। हाथी की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी उसके मालिक के मौके पर पहुंचने के बाद ही सामने आएगी।

टैग्स