ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

बिहार में शिक्षा के मंदिर की मर्यादा तार-तार: क्लासरूम में ‘चिकन पार्टी’ और शराबबंदी का मजाक, शिक्षकों ने दमभर दबाया मुर्गा-भात

Bihar News: मोतिहारी के एक सरकारी स्कूल में क्लासरूम के अंदर शिक्षकों की कथित चिकन पार्टी और शराब पर चर्चा का वीडियो वायरल हुआ है। मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में एक बार फिर से शिक्षा के मंदिर की मर्यादा तार-तार हुई है। मोतिहारी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।


वायरल वीडियो आदापुर प्रखंड के UMS उचीडीह स्कूल का बताया जा रहा है, जहां क्लासरूम के भीतर कुछ शिक्षक न सिर्फ चिकन पार्टी करते दिख रहे हैं, बल्कि शराबबंदी कानून का भी खुलेआम मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में करीब आधा दर्जन शिक्षक क्लासरूम में बैठकर चिकन पार्टी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। 


इस दौरान वे कड़ाही में बने चिकन को दिखाते हुए वीडियो भी बना रहे हैं, मानो किसी उपलब्धि का जश्न मना रहे हों। हैरानी की बात यह है कि पार्टी के दौरान शिक्षक शराब के बारे में भी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि शराब है या नहीं, तो कोई शराब चलाने की बात करता दिख रहा है। इससे साफ है कि शिक्षकों को न विभागीय नियमों का डर है और न ही नैतिक जिम्मेदारियों की परवाह।


चिकन पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जब एक शिक्षक संजय से इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्हें खुद यह याद नहीं रहा कि वीडियो कब और कैसे रिकॉर्ड हुआ। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या स्कूल में इस तरह की लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कोई सख्त कार्रवाई होगी या फिर किसी एक पर कार्रवाई कर बाकी को छोड़ दिया जाएगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता