ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भारत दर्शन करने निकले विदेशी दंपति को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, टूटी पैर की हड्डी, अस्पताल में भर्ती

MOTIHARI: भारत दर्शन के लिए निकले एक विदेशी दंपति की बाइक को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में इंग्लैंड के दंपति पॉल गॉडफ्रेय और उनकी पत्नी कैथरीन गंभीर रुप से घायल हो गए.

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

MOTIHARI: भारत दर्शन के लिए निकले एक विदेशी दंपति की बाइक को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में इंग्लैंड के दंपति पॉल गॉडफ्रेय और उनकी पत्नी कैथरीन गंभीर रुप से घायल हो गए.  जिन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने मोतिहारी से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है. इस घटना में पॉल के पैर की हड्डी टूट गई है.

घटना जिले के चिलझपटी गांव के पास एनएच 28 की है जहां ये दोनों बाइक से ही पटना से नेपाल जा रहे थे, कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इंग्लैंड के रहने वाले दोनों लोगों को सुगौली के पीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया. बाद में मोतिहारी में भी डॉक्टरों ने उनकी जांच कर उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

रिपोर्टिंग

रिपोर्टर

अवनीश राज

FirstBihar संवाददाता