ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पहले मांगी रंगदारी, अब अरेस्ट करने पहुंची पुलिस तो जमकर चले लाठी - डंडे, 7 पुलिसकर्मी घायल

EAST CHAMPARAN : डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश के बाद पुलिस महकमा काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। राज्य पुलिस लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक्शन ले रही है। इस बीच अब एक ताजा मा

पहले मांगी रंगदारी, अब अरेस्ट करने पहुंची पुलिस तो जमकर चले लाठी - डंडे,  7 पुलिसकर्मी घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

EAST CHAMPARAN : डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश के बाद पुलिस महकमा काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। राज्य पुलिस लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक्शन ले रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आया है। जहां आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर जोरदार हमला किया गया है। जहां जमादार समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 


दरअसल, पीपराकोठी थाना क्षेत्र के झखरा उपराटी में रंगदारी मांगने के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस घटना में एक जमादार सहित पुलिस के छह से अधिक जवान घायल हो गए। यहां पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पीपराकोठी थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी सेवानिवृत्त सेना के जवान श्याम किशोर सिंह ने बीते पांच मार्च को 30 लाख की रंगदारी मांगने व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित ने मामले में जगन सहनी, रियायत सहनी, मुन्ना सहनी, मालती देवी, नवल साह, जगन साह व मुखलाल साह सहित 10 लोगों को नामजद बनाया था।


वहीं, छह मार्च को सेवानिवृत्त जवान की पुत्रवधू अनुपमा कुमारी ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें उन्होंने कहा कि वह अपने ससुर के लिए दवा खरीदने पीपराकोठी चौक पर गई थी। आरोपितों ने उनसे रंगदारी की मांग की।अनुपमा एनआरआइ विक्रम सिंह की पत्नी हैं। इस तरह सभी आरोपयों पर दो मामले दर्ज हैं। सभी फरार चल रहे हैं। जगन सहनी, रियायत सहनी, मुन्ना सहनी, मालती देवी के घर पर होने की सूचना पर बुधवार की रात पुलिस छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने दरवाजे से जगन को गिरफ्तार कर लिया।


इसी बीच असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे के साथ पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसमें जमादार रतन गगोई सहित छह पुलिस के जवान घायल हो गए। हालांकि, पुलिस बल की संख्या ज्यादा होने से तुरंत स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया। जगन के अलावा मालती देवी, नितेश कुमार व मुन्ना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।