ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर हाई अलर्ट, दो दिनों के लिए भारत-नेपाल सीमा सील

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी पहुंचेंगे, गांधी मैदान में जनसभा और रोड शो करेंगे। सुरक्षा के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है. एसपीजी और सेना ने मोर्चा संभाल लिया है.

PM Modi Bihar Visit
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी आ रहे हैं, जहां वे गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद प्रधानमंत्री का रोड शो भी प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा है।


भारत-नेपाल बॉर्डर को सुरक्षा कारणों से 18 जुलाई तक सील कर दिया गया है। इस दौरान सभी प्रकार के निजी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। आम लोगों की सीमा क्षेत्र में आवाजाही भी रोक रहेगी। केवल विशेष परिस्थितियों में पहचान पत्र दिखाने पर सीमा पार जाने की अनुमति दी जा सकती है।


सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस, स्पेशल ब्रांच, डॉग स्क्वॉयड, और बम निरोधक दस्ता सक्रिय कर दिए गए हैं। एसपीजी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मोतिहारी पहुंच चुके हैं। बुधवार को सेना के हेलिकॉप्टर ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।


17 जुलाई को मॉक ड्रिल की जाएगी, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की चूक न हो। गांधी मैदान के दो किलोमीटर के दायरे को एसपीजी के सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। सभी थानों को अलर्ट मोड में रखा गया है। हेलिपैड, परिसदन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जवानों की तैनाती कर दी गई है।


पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह, समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव और अन्य रेलवे अधिकारी बुधवार को स्पेशल ट्रेन से बापूधाम स्टेशन पहुंचे और वहां से सीधे गांधी मैदान का निरीक्षण किया। संभावना है कि प्रधानमंत्री इस मंच से बिहार को कई नई रेल परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।


गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों को सैनेटाइज कर पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से पूरी ताकत झोंक दी है। तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता