ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

PM Modi Bihar Visit: "का मोदी जी? अबकी बार चीनी मिल के चाय पीकर जायेम नु?", Modi के दौरे से पहले कांग्रेस ने कसा तंज

PM Modi Bihar Visit: मोतिहारी में PM मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस ने पोस्टर वार शुरू किया है। 'फीकी चाय की दुकान' और बंद चीनी मिलों पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। राजनीतिक हलचल तेज।

PM Modi Bihar Visit
मोदी जी का बिहार दौरा
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

PM Modi Bihar Visit: मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सियासी तापमान चरम पर है। पश्चिम चंपारण युवा कांग्रेस ने 'फीकी चाय की दुकान' और बंद चीनी मिलों को लेकर पोस्टर जारी कर PM पर तंज कसा है। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित दौरे से पहले पूर्वी चम्पारण में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रतीकात्मक हमला बोलते हुए पोस्टर वार शुरू कर दिया है। पश्चिम चंपारण युवा कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर में लिखा है "का मोदी जी? अबकी बार मोतीहारी और चनपटिया के चीनी मिल के चीनी के चाय पीके जायेम नु? चाय वाले आ रहे हैं, पूछ लीजिएगा। मेरा झूठ सबसे मज़बूत। फीकी चाय की दुकान।"


इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने PM मोदी की 'चाय वाला' पहचान और बंद पड़ी मोतिहारी व चनपटिया चीनी मिलों पर तंज कसा है। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि PM हर बार बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन मोतिहारी और चनपटिया की चीनी मिलें वर्षों से बंद हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तर्क है कि जनता से किए गए वादों को याद दिलाना विपक्ष का कर्तव्य है।


PM मोदी आज मोतिहारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस का यह पोस्टर वार अब राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है।


रिपोर्टर: संतोष कुमार

संबंधित खबरें