ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पंडाल में सफाई करने के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से वार्ड सदस्य की मौत

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां दुर्गा पूजा के पंडाल में एक बड़ा हादसा हो गया. पंडाल के अंदर सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से एक वार्ड सदस्य

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां दुर्गा पूजा के पंडाल में एक बड़ा हादसा हो गया. पंडाल के अंदर सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से एक वार्ड सदस्य की मौत हो गई. घटना के कारण खुशी के माहौल में मातमी सन्नाटा छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 

घटना पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा गांव की है. जहां पूजा पंडाल में साफ़-सफाई करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान गम्हरिया गांव के रहने वाले भुटा ठाकुर के रूप में की गई है. जो निमोइया पश्चमी पंचायत के वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य बताये जा रहे हैं. 

घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक पूजा पंडाल में सफाई की जा रही थी. भुटा ठाकुर भी साफ-सफाई में लगे हुए थे. अचानक एक बिजली के तार को हटाने के लिए उन्होंने टच किया. उस तार में विधुत प्रवाहित हो रही थी. जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को पुलिस सदर अस्पताल लेकर आई है. मामले की छानबीन की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

Himanshu

FirstBihar संवाददाता