ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

CM के ड्रीम प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 3 पंचायत सचिव सस्पेंड

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. नल जल योजना में गड़बड़ी करने वाले तीन पंचायत सचिव क

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. नल जल योजना में गड़बड़ी करने वाले तीन पंचायत सचिव को डीएम ने सस्पेंड कर दिया है. तीनों पंचायत सचिव को निलंबित करते हुए प्रथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.


सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना में गड़बड़ी करने के आरोप में रघुनाथपुर के पंचायत सचिव हीरामन राम, रामगढ़वा के पंचायत सचिव वकील अख्तर और जैतापुर के पंचायत सचिव मो. अब्बास को निलंबित किया गया है. साथ ही डीएम रमन कुमार ने इन पर प्रथमिकी दर्ज करने का निर्देश पंचायतीराज पदाधिकारी को दिया है. 


गड़बड़ी के इस मामले का खुलासा होने के बाद डीएम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. वहीं डीएम ने इस मामले में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को एक सप्ताह में पंचायत के मुखिया की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता