ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मोतिहारी में नदी में डूबने से पति-पत्नी की मौत, घर में मचा कोहराम

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में नदी में नहाने के दौरान पति-पत्नी की डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि नदी में नहाते हुए अचानक पत्नी डूबने लगी ज

मोतिहारी में नदी में डूबने से पति-पत्नी की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट
MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में नदी में नहाने के दौरान पति-पत्नी की डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि नदी में नहाते हुए अचानक पत्नी डूबने लगी जिसे बचाने गए पति की डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 


घटना मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के पटजिलावा गांव की है. बताया जा रहा है कि ललबेगिया नदी में पति-पत्नी नहाने गए थे. अचानक गहरे में चले जाने की वजह से पत्नी डूबने लगी. पति ने जब पत्नी को डूबता देखा तो वह भी उसे बचाने की कोशिश में गहरे पानी में चला गया और खुद भी डूब गया. 


इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. गांव वालों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. मामले की जानकारी मृतकों के घर वालों को दी गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.