ब्रेकिंग
Bihar Weather: पटना समेत इन 9 जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, दोपहर 1:55 तक के लिए जारी हुआ अलर्ट विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-पूर्णिया रूट पर यातायात ठप, नाव के सहारे सफरपटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार, एक दिन पहले सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की तैयारीविधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी नया इतिहास बनायेंगी ममता बनर्जी: बंगाल में खड़ा हो गया बड़ा संवैधानिक संकटBihar Weather: पटना समेत इन 9 जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, दोपहर 1:55 तक के लिए जारी हुआ अलर्ट विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-पूर्णिया रूट पर यातायात ठप, नाव के सहारे सफरपटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार, एक दिन पहले सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की तैयारीविधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी नया इतिहास बनायेंगी ममता बनर्जी: बंगाल में खड़ा हो गया बड़ा संवैधानिक संकट

शादी मंडप में अचानक पहुंची प्रेमिका… दूल्हे पर लगाए झूठे वादे और धोखे का गंभीर आरोप, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: बिहार में एक शादी समारोह उस समय अचानक चर्चा में आ गया, जब एक युवती ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे को लेकर बड़ा दावा कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया और मामला गंभीर मोड़ लेता दिखा... पूरी कहानी आगे पढ़ें...

शादी मंडप में अचानक पहुंची प्रेमिका… दूल्हे पर लगाए  झूठे वादे और धोखे का गंभीर आरोप, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक शादी उस समय अचानक विवादों में घिर गई, जब एक युवती वहां पहुंच गई और दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाने लगी। उसने दावा किया कि दूल्हा पहले से उसका है और उससे शादी का वादा कर लंबे समय तक संबंध बनाए। युवती के पहुंचते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


युवती पूजा कुमारी, जो असम की रहने वाली है और गुरुग्राम में नौकरी करती थी, ने बलुआ गांव के रहने वाले बिशाल कुमार मिश्रा उर्फ विवेक मिश्रा पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का कहना है कि दोनों की मुलाकात गुरुग्राम में हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों करीब आ गए।


पूजा के मुताबिक, आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। इसी भरोसे पर दोनों के बीच संबंध बने। जब उसने शादी की बात उठाई, तो आरोपी बार-बार टालता रहा। कभी कोर्ट मैरिज से मना कर देता, तो कभी मंदिर में शादी की बात कहकर बात घुमा देता। फिर अचानक उसने संपर्क बंद कर दिया और अपने गांव लौट गया।


कुछ समय बाद युवती को पता चला कि आरोपी की शादी 5 मई को तय हो चुकी है। यह सुनकर वह सीधे बिहार पहुंची और पहाड़पुर थाना जाकर पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद वह शादी वाले स्थान पर भी पहुंच गई और वहां दूल्हे को पहचानते हुए उसे अपना पति बताया।


युवती के आरोपों के बाद शादी में मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा होता रहा। माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन आखिरकार शादी को रोका नहीं जा सका और रस्में पूरी कर ली गईं।


बताया जा रहा है कि युवती ने इस मामले में पहले ही गुरुग्राम में केस दर्ज कराया था, जिसके बाद वहां की पुलिस भी आरोपी की तलाश में थी। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस आरोपी को तुरंत हिरासत में लेने को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं ले सकी, जिसके चलते शादी रुक नहीं पाई।


अब यह मामला पुलिस जांच में है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसे एक गंभीर मामला मान रहे हैं।

संबंधित खबरें