ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

Bihar News: जो लेना है ले जाइए, मेरे पति को छोड़ दीजिए.... डकैतों ने गांव में की बड़ी लूट, महिलाओं से मारपीट कर छीनें जेवर

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के महुआवा थाना क्षेत्र के पंचपोखरिया गांव में नकाबपोश डकैतों ने एक घर में बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैती के दौरान महिला-पुरुष सहित घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
4 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के महुआवा थाना क्षेत्र के पंचपोखरिया गांव में नकाबपोश डकैतों ने एक घर में बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैती के दौरान महिला-पुरुष सहित घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की गई और करीब एक घंटे तक घर के 12 कमरों के दरवाजे खोलकर लूटपाट की गई। डकैतों ने जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूटे और घर के सदस्यों को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया।


मौके पर मौजूद सतृढ़न राम ने बताया कि रात के समय सो रहे थे कि अचानक सामान टूटने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर कुछ नकाबपोश लोग खड़े थे, जिन्हें पकड़ने पर उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया और अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद डकैतों ने रॉड से उनकी मारपीट की। घर के मालिक रामचंद्र राम ने बताया कि ग्रिल बजने पर बाहर निकले तो डकैतों ने उन्हें पकड़ लिया और जबरदस्ती पूछा कि पैसा और जेवर कहाँ रखे हैं। उनकी भाभी को भी बाहर निकालकर मारपीट की गई, और कान से जेवर नोच लिए गए, जिससे उसका कान फट गया। वहीं दुखी देवी ने बताया कि बाहर निकलते ही उनके जेवर छीन लिए गए और मारपीट के बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया।


डकैतों ने इसके बाद आसपास के अन्य घरों में भी लूटपाट की कोशिश की। जयप्रकाश के घर में घुसकर मारपीट की गई, जहां उनकी पत्नी बार-बार गुहार लगाती रहीं कि जो सामान चाहिए, ले जाओ, लेकिन पति को मत मारो। इसके बावजूद डकैतों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और घर में लूटपाट जारी रखी।


यह घटना महुआवा थाना क्षेत्र के पंचपोखरिया गांव की है, जो मोतिहारी से लगभग साठ किलोमीटर दूर है। दिलचस्प बात यह है कि डकैती स्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर दो एसएसबी कैंप स्थित हैं, लेकिन डकैतों की कोई भनक पुलिस को नहीं लग सकी। डकैतों के जाने के आधे घंटे बाद महुआवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक लोहे की रॉड तथा डंडा बरामद किया। इसके बाद सुबह दस बजे एसएसबी और महुआवा पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ जांच में जुट गई।


मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डकैती की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है, और छापेमारी जारी है। जल्द ही डकैतों को पकड़ने का दावा किया गया है। एसपी ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


यह वारदात क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर करती है, खासकर तब जब डकैती स्थल के पास सुरक्षा बल के कैंप मौजूद हैं। स्थानीय लोग इस घटना से भयभीत हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट