ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मोतिहारी में तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने NH जाम कर किया हंगामा

मोतिहारी के सुगौली में महिला को कथित तौर पर भगाए जाने के आरोप में परिजनों ने मोतिहारी-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आवागमन सामान्य हुआ।

बिहार न्यूज
टायर जलाकर परिजनों ने किया हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 MOTIHARI: सुगौली में तीन बच्चों की मां को कथित तौर पर भगाए जाने के आरोप में पति और उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने कॉलेज चौक के सामने मोतिहारी-रक्सौल राष्ट्रीय उच्च पथ (NH) को जाम कर सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।


अचानक सड़क जाम होने से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मामला सुगौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-06 का है। घटना से नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन फिर से सामान्य हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स