ब्रेकिंग
पुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आए पूर्व पंचायत सचिव, मौके पर दर्दनाक मौत15 घरों को निगल गई गंगा, खेती की जमीन भी बनी निवाला; बिहार के भागलपुर में बाढ़ से त्राहिमामबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आए पूर्व पंचायत सचिव, मौके पर दर्दनाक मौत15 घरों को निगल गई गंगा, खेती की जमीन भी बनी निवाला; बिहार के भागलपुर में बाढ़ से त्राहिमामबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगे

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, 16 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बंजरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, 16 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। ताजा मामला मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है।


बताया जा रहा है कि यह हादसा मोतिहारी-छपवा मुख्य मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब तीन किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण बाइक सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे में 16 वर्षीय गोलू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद 15 वर्षीय पप्पू कुमार और 12 वर्षीय मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।


मोतिहारी सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद गोलू कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पप्पू कुमार और मुन्ना का इलाज जारी है। पप्पू की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


मृतक गोलू कुमार की पहचान झखिया गांव निवासी कृष्णा सहनी के पुत्र के रूप में हुई है। वहीं घायल पप्पू कुमार अघन सहनी का बेटा और मुन्ना बनारसी सहनी का पुत्र बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


मामले को लेकर बंजरिया थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हुई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।