ब्रेकिंग
दोस्त की फोटो पर RIP लिखा तो भड़क गया दूसरा दोस्त, साथियों के साथ मिलकर ले ली जान✦मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव, देखते ही देखते बिगड़े हालात; पुलिस ने भी किया बल प्रयोग✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦ दोस्त की फोटो पर RIP लिखा तो भड़क गया दूसरा दोस्त, साथियों के साथ मिलकर ले ली जान✦मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव, देखते ही देखते बिगड़े हालात; पुलिस ने भी किया बल प्रयोग✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल

मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक

मोतिहारी के बलुआ टाल के पास बाइक सवार बदमाशों ने 21 वर्षीय नीरज कुमार को गोली मार दी। गंभीर हालत में उनका इलाज रहमानिया मेडिकल सेंटर में चल रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। नगर थाना क्षेत्र के बलुआ टाल के पास बाइक सवार बदमाशों ने 21 वर्षीय युवक नीरज कुमार को गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में लगी है। गंभीर हालत में उसे रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के चमड़ा गोदाम निवासी दयाल साह के बेटे हैं। वह बलुआ बाजार में सब्जी की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि नीरज दुकान से भुजा खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सिटी कार्ड के पास दो बाइक पर सवार करीब छह बदमाश पहुंचे और उन पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायल नीरज को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रहमानिया मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।


हैरानी की बात यह है कि नीरज ने किसी से विवाद होने की बात से इनकार किया है। उनके परिजनों ने भी किसी तरह की पुरानी दुश्मनी होने से इनकार किया है।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।


नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कही है।


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बलुआ टाल के आसपास पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।