ब्रेकिंग
मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव, देखते ही देखते बिगड़े हालात; पुलिस ने भी किया बल प्रयोग✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, जेसीबी देखते ही मचा हंगामा✦मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव, देखते ही देखते बिगड़े हालात; पुलिस ने भी किया बल प्रयोग✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, जेसीबी देखते ही मचा हंगामा

पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

बिहार की राजधानी पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे और पथराव मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यक्रम के आयोजक सुमन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

BJP Office Stone Pelting
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BJP Office Stone Pelting: बिहार की राजधानी पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल और पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, कार्यक्रम के आयोजक सुमन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



दरअसल, रविवार को पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में यूट्यूबर आर्यन केल्विन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्हें देखने और मिलने के लिए सैकड़ों की संख्या में युवा और यूट्यूबर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आर्यन केल्विन अपनी गाड़ी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कुछ देर रुकने के बाद वहां से निकल गए। उनके जाते ही वहां मौजूद भीड़ में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और स्थिति बेकाबू हो गई।



हालात बिगड़ने के बाद भीड़ ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें कई पुलिस जवानों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के दौरान वीरचंद पटेल पथ स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय को भी निशाना बनाया गया। भीड़ ने कार्यालय पर पथराव कर दिया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।



घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब कार्यक्रम के आयोजक सुमन की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता