ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार, कपड़ा बेचने के बहाने ज्वेलरी शॉप की कर रहे थे रेकी

मोतिहारी पुलिस ने कपड़ा फेरी की आड़ में ज्वेलरी दुकानों की रेकी कर लूट की साजिश रच रहे अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सभी आरोपी कपड़ा फेरी करने की आड़ में शहर में घूमकर सोना-चांदी की दुकानों की रेकी कर रहे थे और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।


सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध गिरोह मोतिहारी में सक्रिय है। सूचना के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।


किराए के मकान में छिपे थे आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित सिटी होटल के पास एक किराए के मकान में कुछ लोग रह रहे हैं। वे खुद को कपड़ा व्यवसायी बता रहे थे, लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर पांचों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए।


कपड़ा बेचने के बहाने करते थे ज्वेलरी दुकानों की रेकी

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कपड़ा बेचने के बहाने शहर के विभिन्न इलाकों में घूमते थे और प्रमुख सोना-चांदी एवं ज्वेलरी दुकानों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते थे। विरोध होने पर मारपीट करने से भी नहीं हिचकते थे।


हथियार, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, दो चोरी की मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


ओडिशा के रहने वाले हैं सभी आरोपी

गिरफ्तार सभी आरोपी ओडिशा के जाजपुर जिले के जगपुरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी पहचान ओउल अजित, डी. गांधी, जीतू राव, मकला दिलीप और किशोर प्रधान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इन सभी के खिलाफ पहले से ही लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट