ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराबबंदी वाले बिहार में शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर फरार

मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी और देशी शराब बरामद की। चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बिहार न्यूज
क्या यही शराबबंदी है?
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यह कार्रवाई चकबारा गांव के समीप एएच-42 सड़क किनारे की गई, जहां एक संदिग्ध मैजिक पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BR28 GB 6872) को जांच के दौरान पकड़ा गया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही वाहन का चालक और सह चालक मौके से फरार होने में सफल रहे। 


पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन में शराब लादकर पीपराकोठी की ओर से चकिया की तरफ तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और चकबारा गांव के पास एएच-42 पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान तीन पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। 


जब्त शराब में 720 पीस ऑफिसर चॉइस फ्रूटी (प्रत्येक 180 एमएल), 96 पीस किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर (प्रत्येक 500 एमएल) तथा 450 पीस देशी दीवाना मदिरा शामिल हैं। कुल मिलाकर 177.6 लीटर विदेशी शराब और 90 लीटर देशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान ही चालक और सह चालक पुलिस को चकमा देकर झाड़ियों की ओर भाग निकले। 


हालांकि, दोनों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अंजन कुमार के साथ एसआई निरंजन कुमार, एएसआई अमरजीत कुमार और रिजर्व बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने जब्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

मोतिहारी से शोहराब आलम की रिपोर्ट