ब्रेकिंग
पहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत

मोटरसाइकिल के पार्ट्स में छिपाकर ला रहा था शराब, उत्पाद विभाग ने तस्कर को दबोचा; बड़ी खेप बरामद

Bihar News: मोतिहारी जिले में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो बेहद शातिर अंदाज में शराब की खेप लेकर जा रहा था। मामले की जांच जारी...

मोटरसाइकिल के पार्ट्स में छिपाकर ला रहा था शराब, उत्पाद विभाग ने तस्कर को दबोचा; बड़ी खेप बरामद
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में शराब तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक तस्कर को बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर मोटरसाइकिल के पार्ट-पुर्जों के भीतर शराब छिपाकर नेपाल से बिहार ला रहा था।


जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से शराब की एक बड़ी खेप रामगढ़वा इलाके में पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम सक्रिय हो गई और संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई।


इसी दौरान हनुमान चौक के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान अधिकारियों के भी होश उड़ गए। मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स और विशेष रूप से तैयार किए गए हिस्सों के भीतर शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं। तस्कर इतनी चालाकी से शराब छिपाकर ले जा रहा था कि पहली नजर में किसी को शक तक नहीं हो सकता था।


उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर ही शराब की खेप को जब्त कर लिया और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी शराब की होम डिलीवरी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और नेपाल से शराब लाकर विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था।


अधिकारियों का कहना है कि तस्कर से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


उत्पाद विभाग के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।