ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

मोतिहारी में रसोई गैस के सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, महिला और बच्ची समेत 4 लोग झुलसे, सभी की हालत नाजुक

MOTIHARI : क्या आपके घर पर भी वेंडर रसोई गैस का सिलेंडर पहुंचाता है? तो हो जाइए सावधान ! वेंडर से सिलेंडर लेने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच करा लें। नहीं तो मोतिहारी जैसी घटना कभ

मोतिहारी में रसोई गैस के सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, महिला और बच्ची समेत 4 लोग झुलसे, सभी की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI : क्या आपके घर पर भी वेंडर रसोई गैस का सिलेंडर पहुंचाता है? तो हो जाइए सावधान ! वेंडर से सिलेंडर लेने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच करा लें। नहीं तो मोतिहारी जैसी घटना कभी भी हो सकती है। इसी एक गलती की वजह से आज चार लोग जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। 


उनके गैस सिलेंडर में लिकेज था। लेकिन इसकी जानकारी घर वालों को नहीं हुई। जब खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने गये, तभी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और इसमें चार लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बुरी तरह घायल मरीजों को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।


यह घटना मोतिहारी के मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के टिकुलिया हराज गांव निवासी हरि किशोर प्रसाद के घर की है। जहां गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो पुरुष और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हरिकिशोर प्रसाद का भाई, पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं। सभी लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। प्राइवेट नर्सिंग होम में सभी का इलाज चल रहा है। जहां सभी जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

टैग्स