ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मोतिहारी में ओपी के पास कारोबारी से लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने पिता-पुत्र को मारी गोली

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनके सामने लाचार नजर आ रही है. ताजा मामला

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनके सामने लाचार नजर आ रही है. 

ताजा मामला रक्सौल के रस्सी बाजार की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने हरैया ओपी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया है. कारोबारी से लूट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी है. 

बताया जाता है कि रविवार की देर रात करोबारी पिता-पुत्र रक्सौल के रस्सी बाजार से अपने घर हरैया जा रहे थे. तभी हरैया ओपी से 100 मीटर की दूरी पर परेउआ रेलवे ढाला के पास ही हथियार से लैस अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और लूटपाट करने लगे. जिसका विरोध करोबारी ने किया तो अपराधियों ने लूट के बाद पिता-पुत्र को गोली मार दी. वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई है. 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता