ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से सामने आ रही है जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से सामने आ रही है जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है और घर में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. 


घटना पचपकड़ी थाना क्षेत्र के मुरली गांव की है. जानकारी के अनुसार, गांव के तालाब में एक ही परिवार की तीन बच्चियां नहाने गई थी. तभी नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से तीनों डूब गई. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव को बाहर निकाला गया. शवों के बाहर आते ही गांव में चीख-पुकार मच गया. वहीं, परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.


इधर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस ने कहा कि बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.