ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान15 अगस्त को शुरू हुई थी PIN Code की कहानी, जानिए छह अंकों में कैसे छिपी होती है आपके पते की पहचान और क्या है इसका इतिहास‘कहीं दोबारा आंदोलन न करना पड़े’, बाबा रामदेव ने शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर उठाए सवालजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौतविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान15 अगस्त को शुरू हुई थी PIN Code की कहानी, जानिए छह अंकों में कैसे छिपी होती है आपके पते की पहचान और क्या है इसका इतिहास‘कहीं दोबारा आंदोलन न करना पड़े’, बाबा रामदेव ने शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर उठाए सवालजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

मोतिहारी में करोड़ों का हाईटेक शवदाह गृह पड़ा अधूरा, ठेकेदार काम छोड़कर भागा; घास में तब्दील हो रही योजना

Bihar News: मोतिहारी के बरियारपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा हाईटेक शवदाह गृह लंबे समय से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य रुकने के बाद इस मामले ने नगर निगम की बैठक में भी तूल पकड़ लिया। आखिर काम क्यों रुका और अब आगे क्या...

मोतिहारी में करोड़ों का हाईटेक शवदाह गृह पड़ा अधूरा, ठेकेदार काम छोड़कर भागा; घास में तब्दील हो रही योजना
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा हाईटेक शवदाह गृह अब सवालों के घेरे में आ गया है. बरियारपुर में चल रहा यह निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है और काम कराने वाली एजेंसी बीच में ही काम छोड़कर चली गई है. हालत यह है कि लंबे समय से बंद पड़े निर्माण स्थल पर अब घास उगने लगी है.


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी नगर निगम की बैठक में हाईटेक शवदाह गृह के अधूरे निर्माण को लेकर जोरदार चर्चा हुई. बैठक में पार्षदों ने इस योजना की स्थिति और काम रुकने के कारणों पर सवाल उठाए.


दरअसल, नगर निगम क्षेत्र के बरियारपुर में आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा था. इसके लिए करोड़ों रुपये की योजना तैयार की गई थी. लोगों को उम्मीद थी कि यह सुविधा शुरू होने के बाद अंतिम संस्कार से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और शहर को एक बेहतर व्यवस्था मिलेगी.


लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा काम बीच में ही छोड़ दिए जाने के बाद पूरी योजना अधर में लटक गई है. बताया जा रहा है कि कुछ अनियमितताओं और अन्य तकनीकी कारणों के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हुआ और ठेकेदार ने काम बंद कर दिया.


मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति गुप्ता ने इस मामले को गंभीर बताया है. उन्होंने कहा कि हाईटेक शवदाह गृह जैसी महत्वपूर्ण योजना का काम रुकना चिंता का विषय है. यह योजना बुडको एजेंसी के माध्यम से कराई जा रही थी, लेकिन निर्माण करने वाली कंपनी अधूरा काम छोड़कर चली गई.


मेयर ने कहा कि मामले की समीक्षा की जाएगी और आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा, ताकि रुका हुआ निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जा सके.


वहीं नगर निगम के डिप्टी मेयर लालबाबू प्रसाद ने भी इस मामले पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बुडको के बड़े अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी जाएगी. निर्माण एजेंसी द्वारा काम छोड़ देना सही स्थिति है, लेकिन अब संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर जरूरी कार्रवाई कराई जाएगी.