ब्रेकिंग
Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट

सरकारी स्कूल में मार्कशीट के नाम पर पैसे की वसूली का खेल, छात्रों से कैश लेते शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मोतिहारी के ढाका हाई स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षक पर मार्कशीट देने के नाम पर छात्रों से पैसे लेने का आरोप लगाया जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बिहार न्यूज
शिक्षा का मंदिर फिर हुआ शर्मसार!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के ढाका हाई स्कूल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक शिक्षक कथित तौर पर छात्र-छात्राओं से मार्कशीट देने के बदले पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं।


वीडियो में देखा जा सकता है कि कई छात्र-छात्राएं बारी-बारी से शिक्षक के पास पहुंच रहे हैं और उन्हें पैसे दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह राशि मार्कशीट वितरण के दौरान ली जा रही थी। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि छात्रों से मार्कशीट देने के नाम पर किसी प्रकार की अवैध वसूली की गई है तो यह बेहद गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन कुमार गिरी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे कितने सही हैं।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

सरकारी स्कूल में मार्कशीट के नाम पर पैसे की वसूली का खेल, छात्रों से कैश लेते शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलसरकारी स्कूल में मार्कशीट के नाम पर पैसे की वसूली का खेल, छात्रों से कैश लेते शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलसरकारी स्कूल में मार्कशीट के नाम पर पैसे की वसूली का खेल, छात्रों से कैश लेते शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलसरकारी स्कूल में मार्कशीट के नाम पर पैसे की वसूली का खेल, छात्रों से कैश लेते शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलसरकारी स्कूल में मार्कशीट के नाम पर पैसे की वसूली का खेल, छात्रों से कैश लेते शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलसरकारी स्कूल में मार्कशीट के नाम पर पैसे की वसूली का खेल, छात्रों से कैश लेते शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

टैग्स