ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

मोतिहारी में चलते-चलते धू-धू कर जली बोलेरो, गाड़ी से कूदकर 4 लोगों ने बचाई अपनी जान, ड्राइवर फरार

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक कराने जा रही बोलेरो अचानक धू-धू कर जल उठी। गाड़ी में सवार चार लोग किसी तरह बाहर निकल आए जबकि चालक फरार हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

बिहार
बाल-बाल बची जान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियारिया-घीवाढार मुख्य मार्ग पर एक चलती बोलेरो अचानक धू धू कर जलने लगी। गाड़ी में चालक और चार लोग सवार थे। आग लगने के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया जबकि उसमें बैठे 4 लोगों ने किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। 


इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो कुशहर गांव निवासी भूपेंद्र कुमार मिश्रा की बताई जा रही है। चालक चार लोगों को भाड़े पर लेकर कृतपुर में एक ओझा के पास झाड़-फूंक कराने जा रहा था। इसी दौरान मटियारिया और घीवाढार के बीच अचानक गाड़ी में आग लग गई। चालक तत्काल गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, वहीं बाकी सवार लोग तुरंत बाहर निकल आए। 


इसी बीच गश्ती दल में शामिल पीएसआई शिखा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक बोलेरो पूरी तरह जल कर राख हो चुका था, हरसिद्धि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बोलेरो में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल वाहन को घटनास्थल पर ही रखा गया है और इस संबंध में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

टैग्स