ब्रेकिंग
बिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

मास्टर चाबी से मिनटों में उड़ाते थे बाइक, शराब माफियाओं तक पहुंचाते थे चोरी के वाहन; गिरोह के 4 सदस्य को पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने एक संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान चोरी की कई मोटरसाइकिलें और वारदात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद...

मास्टर चाबी से मिनटों में उड़ाते थे बाइक, शराब माफियाओं तक पहुंचाते थे चोरी के वाहन; गिरोह के 4 सदस्य को पुलिस ने दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल, मास्टर चाबी, बाइक के पार्ट्स और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई सामान बरामद किए गए हैं.


पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जिले के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बाद में शराब कारोबारियों और अन्य लोगों को बेचकर मोटी रकम कमाई जाती थी. गिरोह के खुलासे के बाद पुलिस अब इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.


मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हसुआहाँ गांव में कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्यामबाबू कुमार, सुखल मुखिया, खलीफा मुखिया और राहुल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके ठिकानों से चोरी की बाइक और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं.


छापेमारी के दौरान श्यामबाबू कुमार के घर से बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर बाइक और मास्टर चाबी मिली. वहीं सुखल मुखिया के घर से नंबर प्लेट घिसी हुई हीरो होंडा बाइक बरामद की गई. इसके अलावा खलीफा मुखिया के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल, बाइक के खुले हुए पार्ट्स और अन्य सामान जब्त किए गए.


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करते थे. इसके लिए वे मास्टर चाबी का इस्तेमाल करते थे और मौका मिलते ही वाहन लेकर फरार हो जाते थे. चोरी की गई बाइकों को अलग-अलग जगहों पर बेच दिया जाता था.


पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल शराब कारोबारियों द्वारा भी किया जाता था. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितनी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है.


इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 424/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है.